हड़ताल पर गये सफाईकर्मी
Updated at : 24 Aug 2016 11:43 PM (IST)
विज्ञापन

पांच माह से पारिश्रमिक का नहीं हुआ है भुगतान लातेहार : लगातार पांच माह से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने के कारण सदर अस्पताल, लातेहार के सफाई कर्मी बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं. जानकारी के अनुसार बालाजी, रांची नामक एक स्वयंसेवी संस्था को पांच माह पहले आउटसोर्सिंग के तहत सफाई कार्य का […]
विज्ञापन
पांच माह से पारिश्रमिक का नहीं हुआ है भुगतान
लातेहार : लगातार पांच माह से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने के कारण सदर अस्पताल, लातेहार के सफाई कर्मी बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं. जानकारी के अनुसार बालाजी, रांची नामक एक स्वयंसेवी संस्था को पांच माह पहले आउटसोर्सिंग के तहत सफाई कार्य का जिम्मा दिया गया था. संस्था द्वारा कुल 15 सफाई कर्मियों को बहाल किया गया है.
लेकिन जब से उन्हें यहां बहाल किया गया तब से उनके पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है. हड़ताल करनेवालों में टुनटुन राम, अनिल राम, कृष्णा राम, किशोर राम, अशोक राम, गायत्री देवी, पुष्पा कुजूर, सुमन देवी, बबीता देवी, सबिता देवी, सुनीता देवी शामिल हैं.
एक सप्ताह में भुगतान होगा : शैलेंद्र शर्मा
संस्था के सचिव शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि सिविल सर्जन एवं अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा सफाई कर्मियों के भुगतान के लिए कोई रुचि नहीं ले रहा है. आवंटन के अभाव में सफाई कर्मियों का भुगतान नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर मजदूरों का भुगतान कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




