महिला पर्यवेक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप
Updated at : 24 Aug 2016 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

जनता दरबार. उपायुक्त ने सुनी शिकायतें लातेहार : समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. बरवाडीह प्रखंड की आभा मिंज ने महिला पर्यवेक्षक पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया. इसपर उपायुक्त श्री गुप्ता ने जिला समाज […]
विज्ञापन
जनता दरबार. उपायुक्त ने सुनी शिकायतें
लातेहार : समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. बरवाडीह प्रखंड की आभा मिंज ने महिला पर्यवेक्षक पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया. इसपर उपायुक्त श्री गुप्ता ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को तत्काल जांच करने का निर्देश दिया. लातेहार के नावागढ़ निवासी कालो देवी ने बारिश से घर गिरने पर आश्रय के लिये आवास की गुहार लगायी.
उन्होंने इंदिरा आवास योजना का लाभ देने की बात कही. सदर प्रखंड के जालिमखुर्द निवासी अनिल प्रसाद ने गांव में वर्षों पहले हुए नरसंहार के पीड़ितों को सहायता देने की गुहार लगायी. सदर अस्पताल के सिक्यूरिटी गार्ड जितेंद्र उरांव ने अप्रैल से अगस्त माह तक मानदेय नहीं देने का आरोप इंडिगो सिक्यूरिटी फोर्स कंपनी पर लगाया.
उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जांच करने का निर्देश दिया.
तरवाडीह निवासी कोमल खेरवार, रेणु देवी, नावागढ़ के सुरेश सिंह, रामधनि सिंह एवं इचाक पंचायत के इचागढ़ के ग्रामीणों ने बारिश से धान की फसल की बरबादी पर क्षतिपूर्ति की गुहार लगायी. उपायुक्त ने एसडीओ द्वारा क्षति का आकलन कराने के बाद हरसंभव मदद देने आश्वासन दिया.
गारू के सरयू ग्राम निवासी जगेश्वर लोहरा, विश्वा राम, केश्वर भुइयां व करम दयाल सोनवानी ने गृह रक्षा वाहिनी से सेवानिवृत्त होने के बावजूद काम करने की इच्छा जतायी और पुन: नियुक्त कराने की मांग की. वहीं दर्जनों लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर कोमल खेरवार ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोने में शिक्षक पदस्थापना की मांग की. लातेहार के गोवा निवासी पुरवनी मसोमात ने अपनी जमीन पर जबरन डिग्री कॉलेज बनाये जाने का विरोध किया और न्याय की गुहार लगायी. उपायुक्त ने कहा कि अगर जमीन पर अवैध रूप से डिग्री कॉलेज बनाया जा रहा तो ऐसा नहीं होने दिया जायेगा.
मोहन प्रसाद, सुनील लोहरा, अनिल लोहरा व कालदेव सिंह ने उपायुक्त से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाल कार्ड एवं अन्य सहायता मुहैया कराने की गुहार लगायी. नावागढ़ निवासी आनंद प्रसाद ने इंदिरा आवास की पहली किस्त की राशि का भुगतान कराने मांग की. उपायुक्त ने बीडीओ उत्तम प्रसाद को जांच कर भुगतान करने का निर्देश दिया. लातेहार निवासी अमेश कुमार ने कोर्ट परिसर के सामने बने शेड के लीज आवंटित करने की मांग की. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




