समय पर राशन का उठाव कर वितरण करें: एसडीओ
Updated at : 23 Aug 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह : प्रखंड के विकास एवं कौशल भवन में लातेहार एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये. एसडीओ ने प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को हर हाल में माह की 13 तारीख तक राशन का उठाव कर माह के 15 व 25 तारीख […]
विज्ञापन
बरवाडीह : प्रखंड के विकास एवं कौशल भवन में लातेहार एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये. एसडीओ ने प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को हर हाल में माह की 13 तारीख तक राशन का उठाव कर माह के 15 व 25 तारीख को चावल दिवस के रूप में राशन वितरण करने का निर्देश दिया.
इस बाबत बरवाडीह बीडीओ संजय कुमार व एमओ केएन झा को इसे लागू करने के लिए दुकानों की नियमित जांच करने का भी निर्देश दिया. एसडीओ ने कहा कि अक्तूबर माह से पूरे जिले समेत बरवाडीह प्रखंड में भी बायोमेट्रिक सिस्टम को लागू करते हुए सभी ग्राहकों को इसी सिस्टम के तहत राशन वितरण किया जायेगा. एसडीओ ने सभी दुकानदारों को अपने अपने क्षेत्र के लाभुकों का आधार कार्ड आवश्यक रूप से लिंक करवाने का निर्देश दिया ताकि इस व्यवस्था को लागू करने में कोई परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




