चार उग्रवादी गिरफ्तार

Updated at : 20 Aug 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
चार उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार जिला पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र की सिकनी कोलियरी के पास से झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा के तीन उग्रवादियों को पोस्टर चिपकाते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक श्री बिरथरे ने अपने कार्यालय वेश्म में […]

विज्ञापन
लातेहार : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार जिला पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र की सिकनी कोलियरी के पास से झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा के तीन उग्रवादियों को पोस्टर चिपकाते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है.
पुलिस अधीक्षक श्री बिरथरे ने अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि झासंजमो के संदीप उरांव उर्फ कैला (सिकनी), सुनील मुंडा (खलारी) और समरीत गंझू (चंदवा) को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक सेमी अॉटोमैटिक पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल, 315 बोर की एक जिंदा गोली, तीन मोबाइल व दो नक्सली पोस्टर बरामद किये गये हैं. एसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद चंदवा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर पांडेय के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.
छापामारी दल ने सिकनी स्थित कांटा घर की दीवार पर नक्सली पोस्टर चिपकाते हुए इन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. छापामारी दल में श्री पांडेय के अलावा पुअनि मो कमाल खान, रवि संजय टोप्पो, संतोष कुमार सुमन, विनय कुमार, सअनि राजेंद्र हेंब्रम व हवलदार राजेंद्र कुमार, अंगरक्षक अभय कुमार, चंदवा थाना के रिजर्व गार्ड संतोष दास, विनोद बिहारी सिंह, हीरालाल उरांव, अभय कुमार, हकीम अंसारी, नंद कुमार सिंह व ओंकार कुमार शामिल थे. छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पुलिस अधीक्षक श्री बिरथरे ने पांच हजार रुपये दे कर पुरस्कृत किया.
मकइयाटांड़ पिकेट के पास से माओवादी संगठन का सदस्य गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक को मिली एक अन्य गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकइयाटांड़ पिकेट के पास से माओवादी संगठन के सदस्य लवलेश गंझू ( कुरियाम खुर्द) को गिरफ्तार किया गया. एसपी श्री बिरथरे ने बताया कि लवलेश माओवादी सब जोनल कमांडर श्रवण यादव को रेडियो सेट, रिमोट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहुंचाने, लेवी वसूलने व पोस्टर चिपकाने का काम करता था. एसपी ने बताया कि इससे पूर्व भी लवलेश कई बार गिरफ्तार हुआ है.
उसके पास से एक कट्टा व तीन गोलियां, तीन मोबाइल व एक धमकी भरा परचा बरामद किया गया है. छापामारी दल में थाना प्रभारी नंद किशोर प्रसाद, पुअनि मनोज कुमार गुप्ता, आरक्षी संतोषधर दुबे, मिथिलेश कुमार पांडेय, कमलेश कुमार यादव, मनोज कुमार मेहता व चालक उमेश उरांव शामिल थे. पुलिस अधीक्षक ने छापामारी दल को पांच हजार रुपये दे कर पुरस्कृत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola