45 लाख के मादक पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार

Updated at : 15 Aug 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
45 लाख के मादक पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार

लातेहार : अनुमंडलीय पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोत्तम कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से चार तस्करों को एक किलोग्राम हेरोइन व सवा दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है. बरामद मादक पदार्थों का बाजार मूल्य करीब 45 लाख रुपये आंका गया. पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार बिरथरे […]

विज्ञापन
लातेहार : अनुमंडलीय पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोत्तम कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से चार तस्करों को एक किलोग्राम हेरोइन व सवा दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है. बरामद मादक पदार्थों का बाजार मूल्य करीब 45 लाख रुपये आंका गया.
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार बिरथरे ने पत्रकारों को बताया कि एसडीपीओ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और छापामारी की गयी. एनएच 99 पर ग्राम मकईयाटांड़ स्थित यात्री शेड के पास टोयोटा इटियोस लीवा कार ( जेएच 1बीएम-5835) में सवार तस्करों ने पुलिस को देखा तो वे वाहन भागने लगे. इस क्रम में उन्होंने एक अन्य वाहन को धक्का भी मार दिया. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन अपराधियों को पकड़ा.
छापामारी दल में शामिल अधिकारी : पुलिस निरीक्षक (बालूमाथ) हरिशचंद्र सिंह, थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद, पुअनि मनोज कुमार गुप्ता, आरक्षी सुमित कुमार, मिथिलेश पांडेय, कमलेश कुमार यादव व महिला आरक्षी रेणु कुमारी शामिल थे. श्री बिरथरे ने बताया कि मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है. इस टीम में शामिल पुलिस अधिकारी व जवानों को पुरस्कृत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola