दो साल पहले बनी स्कूल की बाउंड्री गिरी
Updated at : 04 Aug 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप नौ लाख रुपये से बनी थी बाउंड्री हेरहंज : प्रखंड से सटे बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत बालू पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय की बाउंड्री भरभरा कर गिर गयी. उक्त चहारदीवारी वर्ष 2014-15 में बनायी गयी थी. प्राक्कलित राशि नौ लाख रुपये थी. चहारदीवारी ध्वस्त होने से निर्माण […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप
नौ लाख रुपये से बनी थी बाउंड्री
हेरहंज : प्रखंड से सटे बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत बालू पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय की बाउंड्री भरभरा कर गिर गयी. उक्त चहारदीवारी वर्ष 2014-15 में बनायी गयी थी. प्राक्कलित राशि नौ लाख रुपये थी. चहारदीवारी ध्वस्त होने से निर्माण कार्य में अनियमितता की पोल खुल गयी है.
बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण करीब 200 मीटर लंबी बाउंडरी गिर गयी. बाउंडरी के निर्माण में कहीं भी पिलर नहीं बनाया गया था. छड़ का उपयोग भी नहीं किया गया है. लोगों ने बताया कि घटिया निर्माण सामग्री के कारण ही बाउंडरी गिरी है. चहारदीवारी गिरने के संबंध में बीइइओ रवींद्र प्रसाद ने कहा कि संबंधित जेइ से जांच कर कार्रवाई की जायेगी. उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी जायेगी. दोषी पाये जानेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




