डाक घर में शुरू हुई कोर बैंकिंग

एटीएम सुविधा जनवरी से लातेहार : जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग सुविधा गुरुवार से प्रारंभ हो गयी है. इसका उदघाटन मेदिनीनगर स्थित मुख्यालय के अवर निरीक्षक एसके रंजन ने किया. श्री रंजन ने कहा कि डाकघर के ग्राहकों को अब यहां कोर बैंकिंग की सुविधा मिलेगी. उपभोक्ता यहां के खाते से कहीं […]
एटीएम सुविधा जनवरी से
लातेहार : जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग सुविधा गुरुवार से प्रारंभ हो गयी है. इसका उदघाटन मेदिनीनगर स्थित मुख्यालय के अवर निरीक्षक एसके रंजन ने किया.
श्री रंजन ने कहा कि डाकघर के ग्राहकों को अब यहां कोर बैंकिंग की सुविधा मिलेगी. उपभोक्ता यहां के खाते से कहीं भी राशि ट्रांसफर कर सकते हैं या मंगा सकते हैं. चेक के माध्यम से भी उपभोक्ता किसी भी डाकघर में जमा राशि की निकासी कर सकते हैं. जनवरी तक यहां एटीएम सेवा भी शुरू कर दी जायेगी.
उन्होंने बताया कि देश के कुल 25 हजार डाकघर की शाखाओं को कोर बैंकिंग से जोड़ दिया गया है. उन्होंने बताया कि डाकघर के माध्यम से एलइडी बल्ब, गंगाजल या सोलर लैंप का वितरण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




