15 करोड़ रुपये ऋण बांटे थे, 12 करोड़ डूबे

बेतला : पंजाब नेशनल बैंक की बेतला शाखा से कोई भी लोन नहीं मिल सकेगा. बैंक के सर्किल ऑफिस रांची द्वारा बैंक के इस अधिकार को छीन लिया गया है. ऋण की राशि का 30 प्रतिशत तक रिकवरी करने में बैंक असफल रहा है, इसी कारण यह अधिकार छीना गया है. पिछले कई दिन से […]
बेतला : पंजाब नेशनल बैंक की बेतला शाखा से कोई भी लोन नहीं मिल सकेगा. बैंक के सर्किल ऑफिस रांची द्वारा बैंक के इस अधिकार को छीन लिया गया है. ऋण की राशि का 30 प्रतिशत तक रिकवरी करने में बैंक असफल रहा है, इसी कारण यह अधिकार छीना गया है. पिछले कई दिन से लोग परेशान हैं. शिक्षा, चिकित्सा, आवास सहित किसी भी तरह का लोन नहीं मिल रहा है. इतना ही नहीं, महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत भी इस बैंक से लोगों को ऋण नहीं मिल रहा है.
शाखा प्रबंधक अलबन खाखा ने बताया कि बेतला शाखा द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये की ऋण का वितरण किया गया है, इसमें 12 करोड़ रुपये एनपीए हो गया है. 12 करोड़ रुपये का खाता खराब होने के कारण किसी तरह का लेन-देन नहीं हो रहा है. उन्होंने बताया कि जब तक 30 प्रतिशत तक की रिकवरी नहीं हो जाती, तब तक ऋण का वितरण बंद रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




