अनुसचिवीय कर्मी हड़ताल पर गये
Updated at : 24 May 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ लातेहार जिला इकाई के समाहरणालय, अनुमंडल, अंचल एवं प्रखंड के समस्त अनुसचिवीय कर्मचारी 18 सूत्री मांग को लेकर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गये. हड़ताल की अध्यक्षता करते हुए रामनंदन सिंह ने बताया कि सरकार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. […]
विज्ञापन
लातेहार : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ लातेहार जिला इकाई के समाहरणालय, अनुमंडल, अंचल एवं प्रखंड के समस्त अनुसचिवीय कर्मचारी 18 सूत्री मांग को लेकर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गये. हड़ताल की अध्यक्षता करते हुए रामनंदन सिंह ने बताया कि सरकार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी. सचिव अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी मांग को लेकर कई बार धरना दे चुके हैं.
उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समिति सेवा के माध्यम से 25 प्रतिशत पदों पर सचिवालय में जाने की अनुशंसा को तुरंत लागू किया जाये, यह संचिका जून 2015 से कार्मिक विभाग में पड़ी है. इसकी अधिसूचना निर्गत की जाये. कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार लगातार कर्मियों को केवल आश्वासन दे रही है. कोई लाभ देने की मंशा सरकार की नहीं है. मौके पर सच्चिदानंद कुमार उदयनिलेश टोप्पो, कंचन सिंह, सरोज तेरला, बसंत भगत, रीना कुमारी, अरुण कुमार गहलोत आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




