भवन निर्माण विभाग के एइ का वेतन रोका

Updated at : 08 May 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
भवन निर्माण विभाग के एइ का वेतन रोका

नगर पंचायत की अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का डीसी का निर्देश लातेहार : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में जिला योजना समिति की एक बैठक हुई. बैठक में भाग नहीं लेने वाले भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय भारती का वेतन रोकने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. उपायुक्त […]

विज्ञापन
नगर पंचायत की अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का डीसी का निर्देश
लातेहार : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में जिला योजना समिति की एक बैठक हुई. बैठक में भाग नहीं लेने वाले भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय भारती का वेतन रोकने का निर्देश उपायुक्त ने दिया.
उपायुक्त श्री शुक्ला ने नगर पंचायत क्षेत्र में चलने वाली विकास योजनाओं को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजनंदन राम को दिया. उन्होंने नगर पंचायत को सरकार द्वारा आवंटित राशि का ऑडिट कराने का निर्देश एसडीओ कमलेश्वर नारायण को दिया. उपायुक्त ने नगर पंचायत क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए विशेष ड्राइव चलाने का भी निर्देश दिया.
उपायुक्त श्री कुमार ने महुआडांड़ एवं गारू प्रखंड को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) कराने का कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार को फटकार लगायी.
उपायुक्त ने बताया कि अवध निधि में सरकार ने राशि भेज दी है. इस निधि से सभी प्रखंड के गांवों में पांच- पांच योजनाओं का क्रियान्वयन कराना है. उन्होंने नव निर्मित परिसदन भवन को एक सप्ताह के अंदर जिला नजारत को सुपुर्द करने का भी निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी मो फैज, अपर समाहर्ता अनिल कुमार समेत कई विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.
ग्रामीणों की शिकायतों पर कार्रवाई करें
उपायुक्त श्री शुक्ला ने सुखाड़ के मद्देनजर ग्रामीणों के आवेदन एवं विधायक की अनुशंसा पत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जल संकट से उबरने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की दरकार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola