वैशाख में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Apr 2026 6:09 PM
माता सीता
Sita Navami 2026: माता सीता का जन्मोत्सव 25 अप्रैल को मनाया जाएगा. मान्यता है कि राजा जनक को इस दिन माता सीता हल जोतते समय धरती के अंदर से मिली थीं. आइए जानते हैं कि इस पूजा का शुभ मुहूर्त कब शुरू होता है और इस दिन माता सीता की आराधना कैसे करनी चाहिए.
Sita Navami 2026: सीता नवमी को जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता का प्राकट्य हुआ था. इसलिए हर साल इस तिथि को माता सीता का जन्मोत्सव मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन माता सीता की आराधना और व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.
सीता नवमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सीता नवमी 25 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी.
- नवमी तिथि प्रारंभ: 24 अप्रैल 2026 को शाम 07:21 बजे से.
- नवमी तिथि समाप्त: 25 अप्रैल 2026 को शाम 06:27 बजे तक.
- पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (मध्याह्न): उदया तिथि के अनुसार 25 अप्रैल को सुबह 10:58 बजे से दोपहर 01:34 बजे तक.
माता सीता की आराधना का महत्व
माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत करता है, उसे 16 प्रकार के महादानों के समान फल प्राप्त होता है और जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है. माता सीता को त्याग, धैर्य और समर्पण की प्रतिमूर्ति माना जाता है. उनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति और धैर्य का आगमन होता है.
जानकी जयंती पूजा विधि
- सुबह जल्दी स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें.
- चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर प्रभु श्री राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें.
- माता सीता को सुहाग सामग्री जैसे -चुनरी, बिंदी, चूड़ियां और सिंदूर अर्पित करें.
- धूप-दीप जलाकर ‘ॐ श्री सीतायै नमः’ मंत्र का जाप करें.
- इस दिन रामचरितमानस या सुंदरकांड का पाठ जरूर करें.
- माता सीता मां धरती की पुत्री मानी जाती हैं, इसलिए इस दिन धरती माता और हल का पूजन भी अवश्य करें.
- सात्विक मिष्ठान का भोग लगाएं और अंत में आरती करें.
- पूजा के बाद गरीबों को अन्न, वस्त्र व जल का दान करें और कन्याओं को भोजन कराएं.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










