बरसात के पहले डोभा बना लेने का निर्णय
Updated at : 07 May 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रखंड के सभी पंचायतों में डोभा व मेढ़बंधी निर्माण को लेकर ग्राम सभा शुरू हो गयी है. बीडीओ देवानंद राम ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बरसात के पूर्व डोभा व मेढ़बंधी का निर्माण करा लेना है, ताकि बारिश का पानी खेत में रहे. इससे वाटर लेबल बढ़ेगा. […]
विज्ञापन
चंदवा : झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रखंड के सभी पंचायतों में डोभा व मेढ़बंधी निर्माण को लेकर ग्राम सभा शुरू हो गयी है. बीडीओ देवानंद राम ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बरसात के पूर्व डोभा व मेढ़बंधी का निर्माण करा लेना है, ताकि बारिश का पानी खेत में रहे. इससे वाटर लेबल बढ़ेगा.
पंचायत में ग्राम सभा के माध्यम से योजना लेनी है. ग्रामीण भूमि के अनुसार डोभा निर्माण करा सकते है. अलौदिया पंचायत में मुखिया बाल किशोर लोहरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की गयी.
उपस्थित ग्रामीणों ने डोभा व मेढ़बंधी निर्माण के लिए योजना लिखवायी. बीपीओ शंकर अग्रवाल ने लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी. बारी पंचायत में भी लोगों ने ग्राम सभा में हिस्सा लिया. पंसस राजेश कुमार समेत अन्य लोगों ने डोभा निर्माण को अच्छा पहल करार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




