अवमानना के दोषी जिला शिक्षा अधीक्षक निलंबित
Updated at : 06 May 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : लातेहार के जिला शिक्षा अधीक्षक कमलेश कुमार तिवारी को अवमानना के मामले में दोषी पाये जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव रवि शंकर वर्मा के हवाले से उक्त जानकारी दी गयी है. मालूम हो कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक करमा […]
विज्ञापन
लातेहार : लातेहार के जिला शिक्षा अधीक्षक कमलेश कुमार तिवारी को अवमानना के मामले में दोषी पाये जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव रवि शंकर वर्मा के हवाले से उक्त जानकारी दी गयी है.
मालूम हो कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक करमा मिंज द्वारा विभागीय शिकायत किये जाने के बाद श्री तिवारी को रांची तलब किया गया था. उक्त मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर श्री मिंज ने अवमाननावाद दर्ज कराया था. उक्त मामले में भी श्री तिवारी ने अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




