बॉक्साइट से भरे ट्रकों को पांच दिन बाद छोड़ा
Updated at : 06 May 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ता के बाद लुकूइयां गांव के मजदूरों का धरना खत्म एक मई से धरना पर बैठे थे गांव के मजदूर चंदवा : एक मई से धरने पर बैठे लुकूइयां गांव के मजदूरों ने आखिरकार प्रशासन की बात मान ली है. लगातार पांचवे दिन धरना पर बैठने के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी लुकूइयां गांव पहुंचे. […]
विज्ञापन
वार्ता के बाद लुकूइयां गांव के मजदूरों का धरना खत्म
एक मई से धरना पर बैठे थे गांव के मजदूर
चंदवा : एक मई से धरने पर बैठे लुकूइयां गांव के मजदूरों ने आखिरकार प्रशासन की बात मान ली है. लगातार पांचवे दिन धरना पर बैठने के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी लुकूइयां गांव पहुंचे.
प्रमुख नवाहिर उरांव, उप प्रमुख फिरोज अहमद, बीडीओ देवानंद राम, थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, जेइ अरुण कुमार, बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संजीव कुमार समेत अन्य लोग धरना स्थल पहुंचे. इस बीच बॉक्साइट ट्रक के चालकों ने थाना प्रभारी से ट्रकों को छुड़वाने की गुहार लगायी. चालकों ने कहा कि तीन दिन से बॉक्साइट लोड ट्रक यहीं खड़े हैं. गुरुवार को भी दर्जनों ट्रकों को मेन रोड से पकड़कर लुकूइयां गांव में खड़ा कर दिया गया है.
थाना प्रभारी श्री सिंह ने सभी चालकों को ट्रक ले जाने की बात कही, इस पर मजदूर उग्र हो गये. एक-दो चालक के साथ हाथापाई भी की. इसके बाद थाना प्रभारी श्री सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि ट्रकों को नहीं रोकें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूरों ने सभी लोड बॉक्साइट ट्रक को हिंडालको के टोरी अनलोडिंग स्टेशन जाने दिया. यहां करीब 60 ट्रक खड़े थे.
बात नहीं बनी, तो तेज होगा आंदोलन
लुकूइयां गांव के श्रमिकों का कहना है कि हिंडालको के टोरी अनलोडिंग स्टेशन में अनलोडिंग कार्य लुकूइयां गांव के मजदूरों से ही कराया जाये. वार्ता के बाद प्रशासन ने तीन दिन का समय मांगा है. बीडीओ ने कहा कि बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हल निकाला जायेगा. मजदूरों ने कहा कि अगर तीन दिन में बात नहीं बनी तो आंदोलन तेज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




