नये मतदाताओं के नाम जोड़ें

Updated at : 05 May 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
नये मतदाताओं के नाम जोड़ें

राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर कार्यशाला, बीडीओ ने कहा लातेहार : प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद ने 18 वर्ष के ऊपर के नये मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने की अपील की है. सदर प्रखंड स्थित सभागार में राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर कार्यशाला, बीडीओ ने कहा
लातेहार : प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद ने 18 वर्ष के ऊपर के नये मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने की अपील की है. सदर प्रखंड स्थित सभागार में राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि वैसे मतदाता जिनका नाम, उम्र या पता सूची में गलत हो गया है, उनसे भी आवेदन लेकर सूची का शुद्धिकरण किया जाना है.
बीडीओ श्री प्रसाद ने कहा कि वैसे मतदाता जिनका नाम दो विधानसभा क्षेत्र में अंकित हो गया है, उन्हें एक स्थान से अपना नाम हटा लेना चाहिए. दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम रहने पर कानूनी कार्रवाई संभव है.
उन्होंने बीएलओ से डोर टू डोर इस कार्य को करने की अपील की. मौके पर जीपीएस प्रेम कुमार, पंचायत सेवक मनोज प्रसाद, अजरुन लकड़ा, स्वास्तिन कुजूर, बीएलओ अतुल कुमार, अनूप कुमार, भगतू नगेशिया समेत कई आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola