पतरातू-कटिया बस्ती में एक महीने में ही उखड़ी नई सड़क, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

उखड़ी नई सड़क
Ramgarh News: झारखंड के पतरातू में एक महीने पहले बनी सड़क उखड़ने लगी है. प्रशासन से मांग की जा रही है कि सड़क निर्माण में शामिल के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू- कटिया बस्ती (गैस गोदाम के पास) में हाल ही में बनी सड़क की बदहाल स्थिति ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण के महज एक महीने के भीतर ही यह जगह-जगह से उखड़ गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सामाजिक कार्यकर्ता व्यक्त की प्रतिक्रिया
इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनहित के साथ बड़ा खिलवाड़ बताया है. उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसों का इस तरह दुरुपयोग और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल भ्रष्टाचार की ओर स्पष्ट इशारा करता है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म दे सकती है.
गुणवत्ता जांच पर उठे सवाल
सुनील महतो ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है. क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों ने निर्माण के दौरान गुणवत्ता जांच करना जरूरी नहीं समझा. उन्होंने यह भी पूछा कि जनता की गाढ़ी कमाई को इस तरह बर्बाद करने का अधिकार आखिर किसने दिया.उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण में शामिल ठेकेदार और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों से ही नुकसान की भरपाई कराने की बात कही है.
दोषियों पर हो कार्रवाई
स्थानीय लोगों ने भी जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, जिससे कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










