जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं हो : उपायुक्त

फोटो फाइल 11 आर-7 जानकारी देते उपायुक्त रामगढ़ | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने जिला स्तरीय बैठक में जनहित से जुड़ी परियोजनाओं और लंबित विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
रामगढ़. जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं व आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त ने सीसीएल, विभिन्न कोल परियोजनाओं, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की.
उन्होंने एफआरए, एनओसी, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, ग्राम सभा व अन्य लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने विकास व जनहित से जुड़ी परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.
उन्होंने अंचलवार समीक्षा के दौरान भूमि विवाद, मुआवजा, अतिक्रमण, एनओसी व अन्य मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने परियोजना अधिकारियों को कार्यों में आने वाली समस्याओं की जानकारी नियमित रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










