रेल चालक को पत्थर मार किया घायल
Updated at : 05 May 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : बरवाडीह-बरकाकाना रेल खंड स्थित रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के समीप एक माल गाड़ी के चालक को अज्ञात लोगों ने गुलेल से पत्थर मारकर घायल कर दिया. चालक शैलेश कुमार की कनपट्टी पर गंभीर चोट लगी है. टोरी स्थित हिंडालको स्वास्थ्य केंद्र में डॉ कुमुद कुमार ने चालक का उपचार किया. शैलेश कुमार रेल डीजल […]
विज्ञापन
चंदवा : बरवाडीह-बरकाकाना रेल खंड स्थित रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के समीप एक माल गाड़ी के चालक को अज्ञात लोगों ने गुलेल से पत्थर मारकर घायल कर दिया. चालक शैलेश कुमार की कनपट्टी पर गंभीर चोट लगी है. टोरी स्थित हिंडालको स्वास्थ्य केंद्र में डॉ कुमुद कुमार ने चालक का उपचार किया.
शैलेश कुमार रेल डीजल इंजन नंबर 19647 (डाउन) लेकर आ रहे थे. रिचुघुटा स्टेशन के पहले गेट के समीप बड़ी तेजी से एक पत्थर उनकी कनपट्टी पर लगी. इंजन में ही श्री कुमार गिर पड़े. सह चालक ने तत्काल इसकी सूचना टोरी स्टेशन को दी, यहां आकर उनका उपचार कराया गया. आरपीएफ टोरी मामले की तहकीकात कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




