लुकूइयां गांव के मजदूरों को मिला जेएमएम का समर्थन

Updated at : 05 May 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
लुकूइयां गांव के मजदूरों को मिला जेएमएम का समर्थन

चंदवा : हिंडालको की टोरी अनलोडिंग स्टेशन पर लुकूइयां गांव के मजदूर चार दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं. उनकी मांग है कि लुकूइयां गांव के मजदूरों से ही बॉक्साइट अनलोडिंग करायी जाये. मजदूरों की मांग का झारखंड मुक्ति मोरचा ने भी समर्थन किया है. झामुमो युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष रवि गंझू ने […]

विज्ञापन
चंदवा : हिंडालको की टोरी अनलोडिंग स्टेशन पर लुकूइयां गांव के मजदूर चार दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं. उनकी मांग है कि लुकूइयां गांव के मजदूरों से ही बॉक्साइट अनलोडिंग करायी जाये. मजदूरों की मांग का झारखंड मुक्ति मोरचा ने भी समर्थन किया है.
झामुमो युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष रवि गंझू ने कहा कि मजदूरों की मांग जायज है. मामले पर ठोस निर्णय होना चाहिए. श्रमिकों ने कहा कि पूर्व में ट्रकें बोरसीदाग होकर जाया करती थी, तब लुकूइयां वासियों को अनलोडिंग नहीं करने दिया जाता था. अब ट्रक लोहरदगा-चांपी-लुकूइयां होते चंदवा जा रहे हैं.
इसलिए लुकूइयां गांव के श्रमिक ही बॉक्साइट अनलोडिंग करेंगे. मजदूरों ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. इस ओर से एक भी बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन नहीं होने दिया जायेगा. इस मामले पर लुकूइयां गांव के श्रमिकों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य शीतमोहन मुंडा के अलावा अशोक उरांव, दीपक कुमार साहू, प्रमोद गंझू, रमेश गंझू, राजेश गंझू, राजेंद्र गंझू,नरेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola