"300 हो मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी

Updated at : 03 May 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
"300 हो मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी

मजदूर दिवस. कई प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन, मनिका में समाजसेवी ज्यां द्रेज बोले मनिका : मजदूर दिवस पर ग्राम स्वराज मजदूर संघ व मनरेगा सहायता केंद्र मनिका की ओर से रैली व सम्मेलन का आयोजन किया गया. रैली उच्च विद्यालय मैदान से प्रखंड परिसर तक गयी. रैली के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में एक […]

विज्ञापन
मजदूर दिवस. कई प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन, मनिका में समाजसेवी ज्यां द्रेज बोले
मनिका : मजदूर दिवस पर ग्राम स्वराज मजदूर संघ व मनरेगा सहायता केंद्र मनिका की ओर से रैली व सम्मेलन का आयोजन किया गया. रैली उच्च विद्यालय मैदान से प्रखंड परिसर तक गयी.
रैली के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में एक सभा हुई. इस मौके पर समाजसेवी प्रो ज्यांद्रेज ने कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों की मजदूरी 162 से बढ़ाकर 167 रुपये किया गया है. यह काफी शर्मनाक है. मजदूरी की मजदूरी कम से कम तीन सौ रुपये प्रतिदिन होनी चाहिए.
कृषि विभाग की ओर से खोदा जा रहा डोभा मशीन से ना खुदवाकर मजदूर से खुदवाना चाहिए. इससे मजदूरों को काम भी मिलेगा और डोभा का निर्माण भी हो जायेगा. उन्होंने कहा कि मनरेगा में अभी भी मजदूरों को समय से मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है. कार्यक्रम में मिथिलेश कुमार, श्यामा सिंह, पचाठी सिंह, सुनील कुजूर समेत कई लोग उपस्थित थे.
मजदूरों के लिए संघर्ष जारी
रहेगा : हेरेंज : मनरेगा प्रदेश वाच के सदस्य जेम्स हेरेंज ने कहा कि मनरेगा सहायता केंद्र के साथियों के साथ उग्रवादी संगठनों द्वारा मारपीट की जा रही है, ताकि मजदूरों की आवाज कोई नहीं उठाये. लेकिन हम एेसा नहीं होने देंगे, बल्कि मजदूरों के लिए संघर्ष और तेज होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola