आग से डेढ़ लाख की संपत्ति राख
Updated at : 03 May 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव में सोमवार की सुबह 6.30 बजे नागिन यादव के घर में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. सुबह खाना बनाने के लिए चूल्हा में आग लगायी गयी थी. इसी दौरान घर में रखे पुआल में चिंगारी गिरने से आग […]
विज्ञापन
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव में सोमवार की सुबह 6.30 बजे नागिन यादव के घर में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. सुबह खाना बनाने के लिए चूल्हा में आग लगायी गयी थी. इसी दौरान घर में रखे पुआल में चिंगारी गिरने से आग लग गयी.
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. घर में रखे सामान जल कर राख हो गया. बाद में अग्निशमन गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. पानी की व्यवस्था नहीं थी : आग लगने के बाद लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे थे. घटना स्थल के पास तीन कुआं व दो चापानल अवश्य है, लेकिन एक चापानल विगत कई महीनों से खराब है. दूसरे चापानल से काफी कम पानी निकलता है और तीनों कुआं का जल स्तर काफी नीचे चला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




