हाथियों से पीड़ित 48 ग्रामीणों को मिला मुआवजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Dec 2024 6:02 PM
वन विभाग की पहल पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 48 पीड़ितों के बीच 12.83 लाख 220 रुपये मुआवजा राशि का भुगतान किया गया.
चंदवा. प्रखंड के कई गांवों के हाथियों के आतंक से परेशान हैं. कई किसानों के घरों व फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है. इसे लेकर ग्रामीण वन विभाग को आवेदन दे रहे थे. वन विभाग की पहल पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 48 पीड़ितों के बीच 12.83 लाख 220 रुपये मुआवजा राशि का भुगतान किया गया. भुगतान पीड़ितों के खाते में भेजा गया. ग्रामीण रामलखन टाना भगत, उदेश्वर टाना भगत, फूलन देवी, विमला देवी, दयाल टाना भगत, अन्नू भगत, मंगरी टाना भगत, बालेश्वर टाना भगत, बुधराम मुंडा, गीता देवी, सरोज देवी समेत अन्य के बीच भुगतान किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










