उग्रवादियों ने लगायी दो क्रशर मशीन में आग

Published at :23 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादियों ने लगायी दो क्रशर मशीन में आग

लातेहार- झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा का हाथ- एक उग्रवादी मनीष गंझू गिरफ्तार- लेवी के लिए घटना को दिया अंजाम23 चांद 2 : इसी क्रशर में लगायी गयी आगप्रतिनिधि, बारियातू (लातेहार)झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा (विकास गुट) के उग्रवादियों ने लेवी के लिए रविवार की देर रात बरछिया-जबड़ा शाखा पथ पर स्थित दो क्रशर मशीन […]

विज्ञापन

लातेहार- झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा का हाथ- एक उग्रवादी मनीष गंझू गिरफ्तार- लेवी के लिए घटना को दिया अंजाम23 चांद 2 : इसी क्रशर में लगायी गयी आगप्रतिनिधि, बारियातू (लातेहार)झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा (विकास गुट) के उग्रवादियों ने लेवी के लिए रविवार की देर रात बरछिया-जबड़ा शाखा पथ पर स्थित दो क्रशर मशीन में आग लगा दी. डाढ़ा (बारियातू) के तीलवंत सिंह का क्रशर मशीन पूरी तरह नष्ट हो गयी. सलगी (बगरा) के दिनेश प्रसाद सिंह की क्रशर मशीन को आंशिक नुकसान हुआ. घटना में पांच लोग शामिल थेबालूमाथ थाना पुलिस ने इस सिलसिले में सोमवार को डाढ़ा पंचायत के रूद गांव निवासी मनीष गंझू को गिरफ्तार किया. पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में उसने कहा कि सभी क्रशर मालिकों से लेवी मांगी गयी थी. बार-बार टाल मटोल करने के कारण क्रशर में आगजनी की गयी. उसने खुद को झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा (विकास गुट) का उग्रवादी बताया है. उसने पुलिस को अपने साथियों व वित्त पोषकों के नाम भी बताये हैं. पुलिस मामला दर्ज कर छापामारी अभियान चला रही है. मनीष के मुताबिक, इस घटना में पांच लोग शामिल थे. इस घटना से क्षेत्र के क्रशर व्यवसायियों में दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola