शिक्षा और एकता से सशक्त समाज बनेगा: दौलत सोनी

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा और एकता से सशक्त समाज बनेगा: दौलत सोनी

शिक्षा और एकता से सशक्त समाज बनेगा: दौलत सोनी

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय के होटल हिल व्यू में प्रमंडल स्तरीय स्वर्णकार संघ का मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि गढ़वा के मेयर दौलत सोनी का बुके व माला पहनाकर स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि श्री सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज मेहनती, ईमानदारी और उच्च कौशल के लिए जाना जाता है. समाज की एकता और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी समाज और अधिक सशक्त व संगठित बन सकेगा. उन्होंने युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मंच संचालन पलामू जिलाध्यक्ष धनंजय सोनी एवं मनीष सोनी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर लातेहार जिलाध्यक्ष उमेश सोनी, प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद सोनी, अक्षय सोनी, सुजीत सोनी, मनोज सोनी, पंकज सोनी, संजय सोनी, बिनोद सोनी, रविंद्र सोनी, अमित सोनी, अनिल सोनी, सुदामा सोनी, अमित सोनी, गोपाल सोनी समेत तीनों जिला के स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद थे. तैलिक-साहू समाज की फुलसू पंचायत कमेटी गठित, दिलेश्वर बने अध्यक्ष

बारियातू. प्रखंड के फुलसू बाजारटांड़ परिसर में रविवार को तैलिक-साहू समाज की बैठक हुई़ इसमें पंचायत कमेटी का गठन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन साव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सामाजिक एकजुटता और विकास पर बल दिया गया. सर्वसम्मति से दिलेश्वर साव को पंचायत अध्यक्ष, निर्मल साव को सचिव और अमर साव को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा नरेश साव उपाध्यक्ष, दशरथ साव उपसचिव व लखन साव को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलेश्वर साव ने समाज हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दोहराया. मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola