अखबार एजेंट की बाइक बरामद

चोरी गयी दो बाइक का अब तक नहीं मिला सुरागचंदवा. रविवार की रात कंचन नगरी मोहल्ला से चोरी गयी बाइक (जेएच 01बीसी/9136) मंगलवार की सुबह बरामद कर चंदवा थाना लाया गया. अखबार एजेंट सह बाइक मालिक देव नारायण साहू गाड़ी वापस मिलने से खुश है. वे कागजातों के साथ थाना पहुंचे. थानेदार उपेंद्र मंडल ने […]
चोरी गयी दो बाइक का अब तक नहीं मिला सुरागचंदवा. रविवार की रात कंचन नगरी मोहल्ला से चोरी गयी बाइक (जेएच 01बीसी/9136) मंगलवार की सुबह बरामद कर चंदवा थाना लाया गया. अखबार एजेंट सह बाइक मालिक देव नारायण साहू गाड़ी वापस मिलने से खुश है. वे कागजातों के साथ थाना पहुंचे. थानेदार उपेंद्र मंडल ने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया के बाद न्यायालय द्वारा बाइक रिलीज की जायेगी. उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि एक बाइक अलौदिया नाला व राजेश साव के चाय दुकान के बीच खेत में पड़ी है. पुलिस उक्त स्थल पर पहंुच कर बाइक को थाना ले आयी. चोरों ने बाइक का साइड पैनल तोड़ दिया है. श्री मंडल ने बताया कि चोरी गयी अन्य दो बाइक की तलाश जारी है. जल्द ही चोर गिरोह का उदभेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




