अक्षय तृतीया की भारी भीड़ के बाद सुस्ताया सर्राफा बाजार, फटाफट चेक करें 20 अप्रैल की रेट लिस्ट

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :20 Apr 2026 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 20 April 2026

सोने-चांदी के कीमतों में नरमी देखने को मिली है. (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 20 April 2026: अक्षय तृतीया के बाद आज 20 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. जानें दिल्ली, मुंबई se लेकर अपने शहर तक के लेटेस्ट सोने-चांदी रेट्स क्या हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 20 April 2026: त्योहारों की रौनक खत्म होते ही हर किसी की नजर इस बात पर है कि अब बाजार किस तरफ जा रहा है. अक्षय तृतीया की भारी खरीदारी के बाद आज, 20 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में हल्की सुस्ती देखने को मिली है. जहां सोने की कीमतों में मामूली 1 रुपये की गिरावट है, वहीं चांदी भी 100 रुपये प्रति किलो तक नरम हुई है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग सेशन और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर में क्या भाव चल रहे हैं. 

क्या आज सोना खरीदना फायदेमंद है?

सोने के दाम आज लगभग कल जैसे ही बने हुए हैं. 24 कैरेट सोना, जो कल 15,578 रुपये पर था, आज मामूली गिरावट के साथ 15,577 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेस्टिव सीजन के बाद कीमतों का स्थिर होना खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है, खासकर उनके लिए जो लॉन्ग-टर्म इनवेस्टमेंट देख रहे हैं. 

आज के सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम):

शुद्धता  आज का भाव (10g)कल का भाव (10g)बदलाव
24 कैरेट  ₹1,55,770₹1,55,780– ₹10
22 कैरेट  ₹1,42,790₹1,42,800– ₹10
18 कैरेट  ₹1,16,830₹1,16,840– ₹10
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार सोने का रेट टेबल:  

शहर24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट 
चेन्नई₹15,665₹14,359₹11,979
दिल्ली₹15,592₹14,294₹11,698
पटना₹15,741₹14,430₹11,806
रांची₹15,741₹14,430₹11,806
मुंबई₹15,577₹14,279₹11,683
कोलकाता₹15,577₹14,279₹11,683
बेंगलुरु₹15,577₹14,279₹11,683
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की चमक आज तेज है या फीकी?

चांदी की बात करें तो आज इसमें थोड़ी नरमी देखी जा रही है. प्रति किलो चांदी के दाम में 100 रुपये की कमी आई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल मार्केट में हो रही हलचल का सीधा असर चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है. आज 1 किलो चांदी का रेट  2,74,900 रुपये है. 

आज के चांदी का रेट टेबल:

वजनआज की कीमतकल की कीमतबदलाव
1 ग्राम₹274.90₹275– ₹0.10
100 ग्राम₹27,490₹27,500– ₹10
1 किलोग्राम₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार चांदी का रेट टेबल:  

शहरचांदी की कीमत (प्रति 1 Kg)
चेन्नई₹2,79,900
पटना₹2,80,000
रांची₹2,80,000
दिल्ली₹2,74,900
मुंबई₹2,74,900
कोलकाता₹2,74,900
बेंगलुरु₹2,74,900
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, चेक करें 20 अप्रैल की ताजा रेट लिस्ट 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola