गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, चेक करें 20 अप्रैल की ताजा रेट लिस्ट 

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :20 Apr 2026 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 20 April 2026

20 अप्रैल की ताजा पेट्रोल-डीजल रेट (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 20 April 2026: क्या आज आपके शहर में फ्यूल सस्ता हुआ है? जानें दिल्ली, पटना और रांची समेत सभी प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल रेट और तेल की कीमतें बदलने के कारण क्या हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 20 April 2026: देश की तेल कंपनियों ने आज यानी 20 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज के आंकड़ों को देखें तो मुंबई जैसे बड़े शहरों में फ्यूल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का सीधा असर हमारे घरेलू बाजार पर पड़ रहा है. 

क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल?

अगर पेट्रोल की बात करें तो मुंबई में आज पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है. दिल्ली और बेंगलुरु में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कोलकाता और चेन्नई में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बिहार के गया और पटना जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतों में करीब 17 पैसे का उछाल देखा गया है, वहीं भागलपुर के लोगों को 19 पैसे की राहत मिली है. 

पेट्रोल रेट टेबल 20 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
भोपाल₹106.43-0.02
गया₹106.28+0.17
भागलपुर₹106.21-0.19
मुजफ्फरपुर₹106.19+0.21
पटना₹105.60+0.17
कोलकाता₹105.45+0.04
मुंबई₹103.50-0.04
बेंगलुरु₹102.920.00
चेन्नई₹100.90+0.10
रांची₹98.44+0.24
धनबाद₹97.87-0.02
जमशेदपुर ₹97.800.00
देओघर₹97.64+0.04
गुरुग्राम₹95.65+0.14
नोएडा₹95.12+0.35
नई दिल्ली₹94.770.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल के रेट में कितनी राहत मिली?

डीजल की कीमतों में आज बड़े शहरों में स्थिरता देखी जा रही है. मुंबई में डीजल आज भी 90.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. नोएडा और गुरुग्राम जैसे एनसीआर क्षेत्रों में कीमतें लगभग स्थिर हैं. झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में डीजल की कीमतों में 5 से 24 पैसे तक की बढ़त हुई है, जिससे माल ढुलाई और खेती-किसानी के बजट पर थोड़ा असर पड़ सकता है. 

डीजल रेट टेबल 20 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
रांची₹93.20+0.24
धनबाद₹92.62-0.02
जमशेदपुर  ₹92.550.00
गया₹92.48+0.17
चेन्नई₹92.390.00
भागलपुर₹92.39-0.18
मुजफ्फरपुर₹92.37+0.20
देओघर₹92.34+0.05
कोलकाता₹92.020.00
पटना₹91.84+0.17
भोपाल₹91.81-0.02
बेंगलुरु₹90.990.00
मुंबई₹90.030.00
गुरुग्राम₹87.90-0.08
नोएडा₹87.890.00
नई दिल्ली₹87.670.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्यों बदलती हैं हर दिन कीमतें?

फ्यूल की कीमतें तय करने के पीछे कई बड़े कारण होते हैं. सबसे प्रमुख है कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमत. चूंकि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश तेल विदेशों से खरीदता है, इसलिए डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी भी कीमत तय करती है. इसके अलावा केंद्र का एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट (VAT) मिलकर इसे महंगा बनाते हैं.

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कहीं राहत तो कहीं आफत, चेक करें 19 अप्रैल की रेट लिस्ट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola