JEE Main के बाद कैसे मिलेगी IIT बॉम्बे में एंट्री? जानें कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस

Published by :Smita Dey
Published at :20 Apr 2026 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Best College Admission

कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Official Website)

Best College Admission: पढ़ाई से लेकर प्लेसमेंट तक IIT बॉम्बे बेस्ट इंस्टीट्यूट है. ये भारत के टॉप बीटेक कॉलेज में आता है. यहां BTech में एडमिशन सिर्फ JEE Advanced के रैंक पर होता है. आइए जानते हैं आईआईटी बॉम्बे के बीटेक ब्रांच का कटऑफ कितना है.

विज्ञापन

Best College Admission Episode 18: IIT बॉम्बे अपने वर्ल्ड-क्लास पढ़ाई और प्लेसमेंट के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. NIRF रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग के कैटेगरी में इस आईआईटी को 3 रैंक मिला है. वहीं इनोवेशन के फील्ड में 2 रैंक हासिल है. आईआईटी बॉम्बे भारत के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में से एक है, जहां एडमिशन लेना आसान नहीं होता है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 18 में IIT बॉम्बे के एडमिशन के बारे में जानेंगे. 

IIT बॉम्बे कोर्स डिटेल्स 

कोर्स का नामअवधि (Duration)एंट्रेंस एग्जाम 
BS (बैचलर ऑफ साइंस)4 सालJEE Advanced
BDes (डिजाइन)4 सालUCEED
BTech + MTech (Dual)5 सालJEE Advanced
MTech2 सालGATE
MSc2 सालIIT JAM
MDes (मास्टर ऑफ डिजाइन)2 सालCEED
MBA2 सालCAT
PhD3-5 सालGATE/NET/JRF

एलिजबिलिटी क्राइटेरिया 

  • 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट होना जरूरी है. 
  • JEE Main और JEE Advanced दोनों पास करना. 
  • कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अलग होता है. 
  • ऐज लिमिट और अटेम्प्ट लिमिट का भी ध्यान रखना जरूरी है. 

IIT बॉम्बे अनुमानित बीटेक कटऑफ 

आईआईटी बॉम्बे (Best College Admission) में एडमिशन पूरी तरह JEE Advanced रैंक पर निर्भर करता है. जिन स्टूडेंट्स की रैंक जितनी अच्छी होती है, उन्हें उतनी ही बेहतर ब्रांच मिलने की संभावना होती है. आमतौर पर टॉप 100 रैंक वाले छात्रों को कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच मिल जाती है. नीचे दिए कटऑफ देख सकते हैं-

इंजीनियरिंग ब्रांच जनरल 
कंप्यूटर साइंस (CSE)66
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग418
मैकेनिकल इंजीनियरिंग1682
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग2305
केमिकल इंजीनियरिंग2405
सिविल इंजीनियरिंग4095
मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग5364

Best College Admission: IIT बॉम्बे प्लेसमेंट स्ट्रक्चर 

आईआईटी बॉम्बे के प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा जॉब ऑफर इलेक्ट्रिकल ब्रांच (Electrical Engineering) के स्टूडेंट्स को मिला है. इस ब्रांच के 232 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली है. 2024 के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ रुपये का देखा गया है. Google, Microsoft, Adani, Indian Oil और Texas Intrument जैसे कई टॉप कंपनियां यहां स्टूडेंट को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 

यह भी पढ़ें: IIT गुवाहाटी में नौकरियों की बौछार, जानें क्या है कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola