टॉप रैंक से शानदार प्लेसमेंट तक, जानें IIT कानपुर का कटऑफ और एडमिशन डिटेल्स

Published by :Smita Dey
Published at :16 Apr 2026 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
Best College Admission

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)

Best College Admission: आईआईटी कानपुर, जो देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. यहां स्टूडेंट्स को हाई टेक्निकल एजुकेशन, रिसर्च और बेहतरीन करियर बनाने के अवसर देता हैं. जानिए क्या है आईआईटी कानपुर का एडमिशन प्रोसेस. साथ ही जानें कटऑफ और प्लेसमेंट डीटेल.

विज्ञापन

Best College Admission Episode 16: भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई का नाम आते ही IITs (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) सबसे पहले याद आता है. इन्हीं में से एक है आईआईटी कानपुर, जो देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. अगर आप इंजीनियरिंग के फील्ड में जाना चाहते हैं, तो आईआईटी कानपुर एक अच्छा ऑप्शन है.

इंजीनियरिंग के कैटेगरी में इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग 2025 में 4 रैंक मिला है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 16 में हम IIT कानपुर के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे. 

Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस

1. अंडरग्रेजुएट (BTech) के लिए 

  • JEE Main: सबसे पहले आपको JEE Main क्लियर करना होगा और टॉप रैंकर्स की लिस्ट में जगह बनानी होगी. 
  • JEE Advanced: जेईई मेन पास करने के बाद ही आप JEE Advanced के लिए क्वालिफाई होंगे. IIT कानपुर में सीट पक्की करने के लिए आपकी All India Rank (AIR) बहुत शानदार होनी चाहिए. 
  • JoSAA काउंसलिंग: परीक्षा के बाद JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) के जरिए काउंसलिंग होती है, जहां आपको अपनी पसंद के हिसाब से IIT कानपुर और अपनी मनपसंद ब्रांच (जैसे कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल) चुननी होती है. 

2. पोस्टग्रेजुएट (MTech) के लिए

अगर आपने अपनी इंजीनियरिंग (BE / BTech) पूरी कर ली है और अब मास्टर्स करना चाहते हैं, तो उसके लिए GATE एग्जाम पास करना जरूरी है.

  • GATE स्कोर: आपका GATE स्कोर जितना अच्छा होगा, एडमिशन की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी. 
  • इंटरव्यू और टेस्ट: कुछ डिपार्टमेंट्स केवल स्कोर के आधार पर एडमिशन देते हैं, जबकि कुछ में आपको रिटन एग्जाम या पर्सनल इंटरव्यू के लिए भी बुलाया जा सकता है. 

3. मैनेजमेंट और डिजाइन में भी है मौका

IIT कानपुर (Best College Admission) सिर्फ इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं है. यहां से आप MBA या Design में भी करियर बना सकते हैं. 

  • MBA (DoMS): इसके लिए आपको CAT परीक्षा देनी होती है. अच्छे CAT पर्सेंटाइल के साथ-साथ आपके पिछले एकेडमिक रिकॉर्ड और इंटरव्यू पर भी ध्यान दिया जाता है. 
  • MDes (Design): अगर आप क्रिएटिव हैं, तो CEED परीक्षा के जरिए यहां के डिजाइन प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं. 

जरूरी योग्यता (Eligibility)

  • जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 12वीं में कम से कम 75% मार्क्स  (या टॉप 20 परसेंटाइल में होना) जरूरी है. 
  • 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ होना अनिवार्य है. 

IIT कानपुर अनुमानित बीटेक कटऑफ 

ब्रांच (BTech / BS)2025 क्लोजिंग रैंक (लगभग)2024 क्लोजिंग रैंक (लगभग)
कंप्यूटर साइंस (CSE)271252
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)1,1461,290
मैथ एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग (BS)1,179990
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)2,7712,776
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग3,8053,638
केमिकल इंजीनियरिंग4,2804,015
सिविल इंजीनियरिंग6,1615,948
अर्थ साइंस / केमिस्ट्री (BS)10,000+10,000+

प्लेसमेंट स्ट्रक्चर 

आईआईटी कानपुर में 2025 में प्लेसमेंट काफी अच्छा रहा है. कैंपस प्लेसमेंट के पहले ही दिन 672 छात्रों को जॉब ऑफर मिला है. यहां Accenture, BlackRock, HSBC, SAP, Airbus, PwC, Navi, Qualcomm, Deutsche Bank जैसी कंपनियों ने प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया है. 2025 में इस कॉलेज के प्लेसमेंट ड्राइव में 250 से ज्यादा कंपनियां आईं.

यह भी पढ़ें: मेरिट या एंट्रेंस? जानें पुणे यूनिवर्सिटी का क्या है एडमिशन प्रोसेस

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola