यात्री किराया कम कराने की मांग

लातेहार. केंद्र सरकार द्वारा डीजल के मूल्य में विगत माह में कई बार कमी करने के बावजूद यात्री किराया में कोई कमी नहीं की गयी है. इसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं व्यवसायी मंच के नेताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है. व्यवसायियों ने बताया कि डीजल के मूल्य में कमी के बाद भी […]
लातेहार. केंद्र सरकार द्वारा डीजल के मूल्य में विगत माह में कई बार कमी करने के बावजूद यात्री किराया में कोई कमी नहीं की गयी है. इसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं व्यवसायी मंच के नेताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है. व्यवसायियों ने बताया कि डीजल के मूल्य में कमी के बाद भी किराये में कमी नहीं किये जाने से सिर्फ वाहन मालिकों को फायदा मिल पा रहा है. वहीं यात्रियों का कहना है कि डीजल के मूल्य में कमी के बावजूद यात्री किराया कम नहीं किये जाने से बस मालिकों की जेब गरम हो रही है. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी से पहल करने की अपील करते हुए बस ऑनर्स एसोसिएशन के साथ बैठक कर किराया कम कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




