राजहार क्षेत्र में महीनों से छाया है अंधेरा

लातेहार. शहर का राजहार क्षेत्र कई महीनों से अंधेरे में है. दीगर बात यह है कि इस क्षेत्र में गांधी इंटर कॉलेज के अलावा लातेहार पब्लिक स्कूल, बालक छात्रावास, गुरुकुल व बीएस डीएवी विद्यालय है. लेकिन क्षेत्र मंे बिजली नहीं रहने के कारण कॉलेज व विद्यालयों का कार्य बाधित हो रहा है. गांधी कॉलेज के […]
लातेहार. शहर का राजहार क्षेत्र कई महीनों से अंधेरे में है. दीगर बात यह है कि इस क्षेत्र में गांधी इंटर कॉलेज के अलावा लातेहार पब्लिक स्कूल, बालक छात्रावास, गुरुकुल व बीएस डीएवी विद्यालय है. लेकिन क्षेत्र मंे बिजली नहीं रहने के कारण कॉलेज व विद्यालयों का कार्य बाधित हो रहा है. गांधी कॉलेज के पास लगा ट्रांसफारमर खराब है. विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत करकट ग्राम से राजहार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है. लेकिन लो-वोल्टेज के कारण बिजली रहने या न रहने का कोई मतलब नहीं रह गया है. बिजली नहीं रहने के कारण गुरुकुल एवं बालक छात्रावास के बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




