ePaper

प्रखंड के 19 सहायक आचार्य को मिला नियुक्ति पत्र, लोगों ने दी बधाई

Updated at : 28 Nov 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड के 19 सहायक आचार्य को मिला नियुक्ति पत्र, लोगों ने दी बधाई

राज्य की हेमंत सरकार के प्रथम वर्षगांठ के मौके पर 28 नवंबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मनाया गया.

विज्ञापन

फोटो : 28 चांद 1 : नियुक्ति पत्र लेने के बाद शिक्षकगण. प्रतिनिधि बारियातू. राज्य की हेमंत सरकार के प्रथम वर्षगांठ के मौके पर 28 नवंबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मनाया गया. इस कार्यक्रम में बारियातू प्रखंड में कार्यरत 19 सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य मंत्रियों ने नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति पत्र लेनेवालों में भीम प्रजापति, जय कालीनाथ शाहदेव, पंकज सिंह, अशोक सिंह, राजेंद्र पांडेय, टिकेंद्र यादव, लालदीप यादव, राजेश यादव, भोला यादव, विनोद मिश्र, रमेश कुमार मांझी, ध्रुव कुमार नाथ शाहदेव, पंचम सिंह, मनोज कुमार ठाकुर, श्याम नारायण ठाकुर, नरेश साव, संतोष राम, रेवतलाल यादव व अजीत यादव शामिल है. इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने से पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगरण व प्रखंडवासियों ने उन्हें बधाई दी है. प्रमुख उर्मिला देवी, उपप्रमुख निशा शाहदेव, मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव भगत, उपाध्यक्ष सुरेश उरांव, शांति देवी, सुशीला देवी, रानो देवी, केदार गंझू, तेतरी देवी, सुरेश उरांव, सरिता देवी, टोंटी पंसस मो होजैफा, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, उपाध्यक्ष लाल नाथ शाहदेव, भुनेश्वर यादव , राजेश सिंह, केशव प्रसाद, पवन यादव, महेंद्र उरांव, मो शमीम, मो अताउल्लाह, राकेश प्रजापति, नरेश उरांव, सुरेंद्र भगत, नंदू भगत, शंकर भगत, मो लियाकत, मोजाहीद, रउफ, अय्युब, योगेन्द्र यादव, कांशी यादव,उदय यादव, हीरामन यादव, रोहित ठाकुर, उदय ठाकुर, प्रकाश यादव, संजीव कुमार ,राजेश कुमार,नागेंद्र कुमार, कमलदेव भगत, नंदलाल भगत समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है. चयनित लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है. कहा कि एक साथ प्रखंड में इतने लोगों को नियुक्ति पत्र मिलना प्रखंड वासियों के लिये हर्ष का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola