लातेहार : दो शिक्षकों पर पोर्न दिखाने का आरोप, प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार :जिले के बरवाडीह प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चपरी के विद्यार्थियों ने विद्यालय के दो पारा शिक्षकों के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने पारा शिक्षक अजीत कुमार सिन्हा व राजीव कुमार सिन्हा पर अश्लील वीडियो देखने और दिखाने का आरोप लगाया है. एक छात्रा ने शिक्षक अजीत कुमार पर छोटी बच्चियों के […]
विज्ञापन
लातेहार :जिले के बरवाडीह प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चपरी के विद्यार्थियों ने विद्यालय के दो पारा शिक्षकों के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने पारा शिक्षक अजीत कुमार सिन्हा व राजीव कुमार सिन्हा पर अश्लील वीडियो देखने और दिखाने का आरोप लगाया है.
एक छात्रा ने शिक्षक अजीत कुमार पर छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत करने का भी आरोप लगाया. इससे पूर्व विद्यार्थी शिक्षकों की शिकायत लेकर मुखिया के घर पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) नीरजा कुजूर व एपीओ रोज मिंज विद्यालय पहुंची. उन्होंने कार्रवाई को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




