लंबित आवासों का निर्माण जल्द पूर्ण करें ः बीडीओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 1:16 AM
बरवाडीह : प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक प्रखंड में चल रहे सभी विकास कार्यों की बारी बारी से समीक्षा की गयी. बैठक में अनुपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी व प्रखंड समन्वयक (पंचायतीराज) से स्पष्टीकरण मांगा गया. प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत लंबित […]
बरवाडीह : प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक प्रखंड में चल रहे सभी विकास कार्यों की बारी बारी से समीक्षा की गयी. बैठक में अनुपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी व प्रखंड समन्वयक (पंचायतीराज) से स्पष्टीकरण मांगा गया.
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत लंबित आवास को 15 दिनों के अंदर पूर्ण करने हेतु सभी संबंधित पंचायत सचिव व मुखिया को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए ग्राम पंचायत बेतला के लिए दो टीम एवं छेचा समेत सभी पंचायतों के लिए एक-एक टीम गठित की गयी. बेतला के लिए प्रथम टीम में संजय कुमार, राजेश्वर उरांव, उषा कुमारी, उमेश प्रसाद, अलीहसन को शामिल किया गया, जबकि दूसरी टीम में अविनाश कुमार, सर्वेश कुमार पंचायत सचिव, मुखिया, हेमंत कुमार, प्रीति देवी, नवल प्रसाद को शामिल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










