पत्नी का ब्लड प्रेशर सामान्य रामचरण की मौत भूख से नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 12:53 AM
महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड की दुरूप पंचायत के लुरगुमी कला गांव में वृद्ध रामचरण मुंडा (65) की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली है. शुक्रवार की सुबह एसडीओ सुधीर कुमार दास गांव पहुंचे और मृतक की पत्नी चमरी देवी से घटना की जानकारी ली. इसके बाद प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ गणेश राम ने चमरी […]
महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड की दुरूप पंचायत के लुरगुमी कला गांव में वृद्ध रामचरण मुंडा (65) की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली है. शुक्रवार की सुबह एसडीओ सुधीर कुमार दास गांव पहुंचे और मृतक की पत्नी चमरी देवी से घटना की जानकारी ली. इसके बाद प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ गणेश राम ने चमरी देवी के ब्लड प्रेशर की जांच की, जो सामान्य मिला. एसडीओ ने कहा कि रामचरण मुंडा की मौत भूख से नहीं हुई है. यदि उसकी मौत भूख से हुई होती, तो उसकी पत्नी का ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं रहता. इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के बीच राशन का वितरण कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










