बूथों पर प्रकाशित हुई अनमैपड मतदाताओं की सूची
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 24 May 2026 9:28 PM
बूथों पर प्रकाशित हुई अनमैपड मतदाताओं की सूची
चंदवा. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआिआर) अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार और रविवार को अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गयी. यह अभियान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश पर चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य उन मतदाताओं की पहचान करना है जिनकी मैपिंग अब तक पूर्ण नहीं हो सकी है. उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने चंदवा प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ द्वारा प्रकाशित सूची की जांच की और मतदाताओं को आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है. इसी कारण सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने नजदीकी बूथ पर जाकर सूची का अवलोकन करें. निरीक्षण के दौरान मतदाताओं ने सूची में अपने नाम, पता और अन्य जानकारियों का मिलान किया. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया हो या किसी प्रकार की त्रुटि हो तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें. मौके पर बीएलओ समेत कई निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे. यह अभियान मतदाता सूची की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










