योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण

लातेहार/ मनिका : उपायुक्त राजीव कुमार मंगलवार को जिले के मनिका प्रखंड के डोकी गांव पहुंचे. यहां उन्होंने पेड़ की छांव में बैठ कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण के लिए बीडीओ संतोष कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने ग्रामीणों को केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक […]
लातेहार/ मनिका : उपायुक्त राजीव कुमार मंगलवार को जिले के मनिका प्रखंड के डोकी गांव पहुंचे. यहां उन्होंने पेड़ की छांव में बैठ कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण के लिए बीडीओ संतोष कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने ग्रामीणों को केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक किया तथा उन योजनाओं का लाभ लेकर जीवन स्तर सुधारने की बात कही.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के प्रति ग्रामीण जागरूक हों ताकि उनका हक कोई नहीं मार सके. उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अलावा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




