ePaper

मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को ठगा जा रहा है : भाकपा

Updated at : 29 Jan 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को ठगा जा रहा है : भाकपा

भाकपा अंचल कमेटी की बैठक चंदवारा सांस्कृतिक भवन में पंसस रमेश यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडेय ने विगत कार्यक्रमों का कार्य रिपोर्ट पेश की, जिसे सभी ने पास किया.

विज्ञापन

चंदवारा. भाकपा अंचल कमेटी की बैठक चंदवारा सांस्कृतिक भवन में पंसस रमेश यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडेय ने विगत कार्यक्रमों का कार्य रिपोर्ट पेश की, जिसे सभी ने पास किया. मौके पर पंसस रमेश यादव ने कहा कि कोडरमा जिला में कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करके ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ा जा सकता है. भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को ठगा जा रहा है. योजना के तहत हजारों महिलाओं का फॉर्म भराया गया, लेकिन खाता में पैसा नहीं आ रहा है. जानबूझकर वेबसाइट बंद कर दी गयी है. अंचलों में दाखिल खारिज और जमीन ऑनलाइन प्लॉट चढ़ाने के नाम पर लूट हो रहा है. हेमंत सरकार में नौकरशाह बेलगाम हो गये हैं. झारखंड को नौकरशाह चला रहे हैं. वहीं भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिले में विभिन्न बालू घाटों से हजारों ट्रैक्टर अंधेरे में रात के अंधेरे में बालू का उठाव हो रहा है. जिला प्रशासन इस मामले में उदासीन है. विभिन्न स्थानों के थाना प्रभारी व सीओ की मिलीभगत से यह गोरखधंधा पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधन 1600 मेगावाट बिजली पैदा करने का विस्तारीकरण किया जा रहा है, अगर डीवीसी प्लांट का विस्तार हो गया तो दर्जनों गांवों को कहीं दूसरे जगह बसना होगा. अभी भी कई ऐसे गांव है जहां के लोग प्रदूषित हो रहे हैं. यहां के विधायक और सांसद उदासीन है. जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि मनरेगा जैसी योजना में कई माह से मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है. राज्य सरकार इस संबंध में सक्रिय नहीं है, जिसके कारण कोडरमा जिला से पलायन बढ़ रहा है. वहीं अंचल में भ्रष्टाचार के खिलाफ 18 फरवरी को धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया. बैठक में अंचल मंत्री रामेश्वर यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव, रंजीत भारती, सखावत अली, कुलेश्वर पंडित, उदय भारती, सिकंदर कुमार, हिरामन रजक, कैलाश रजक, चंद्रिका सिंह, विश्वनाथ यादव, दिनेश रजक, सुरेश साव, किशुन दास, बासुदेव यादव, बसमतिया देवी व सुरेश साव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola