ePaper

संविधान कमजोर करनेवालों को देंगे जवाब

Updated at : 30 Mar 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान कमजोर करनेवालों को देंगे जवाब

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई कोडरमा का महासम्मेलन प्रखंड मैदान झुमरीतिलैया में हुआ. उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष सह कांके विधायक सुरेश बैठा ने किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई कोडरमा का महासम्मेलन प्रखंड मैदान झुमरीतिलैया में हुआ. उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष सह कांके विधायक सुरेश बैठा ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष मनिंदर राम ने कहा कि यह महासम्मेलन पूरे झारखंड में दलित एकता का संदेश देगा. संविधान पर बढ़ते खतरों के खिलाफ संघर्ष तेज करना होगा. दलितों को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी. अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सह कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि झारखंड के दलितों को संगठित कर बहुत जल्द मोरहाबादी मैदान रांची में एक बड़ा उलगुलान किया जायेगा. जो लोग संविधान को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि देश में बढ़ते निजीकरण से आरक्षण समाप्त होने का खतरा बढ़ रहा है. एक समान नागरिक संहिता कानून संविधान के साथ विश्वासघात है. यह एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकारों को कमजोर करेगा. प्रदेश उपाध्यक्ष खगेंद्र राम ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए दलितों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा. उन्होंने दो अप्रैल 2018 के एससी-एसटी एक्ट आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि संविधान बचाने के लिए एक और ऐतिहासिक आंदोलन जरूरी है. मनोज रजक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों और अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, इसके खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई लड़नी होगी. जिप सदस्य शांति प्रिया ने कहा कि दलित समाज को जागरूक करना होगा. जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा, तब तक उसका विकास संभव नहीं है. महासम्मेलन में रविदास समाज से प्रकाश आंबेडकर, पासवान समाज से प्रेम प्रकाश, तुरी समाज से घनश्याम तुरी व भुइयां समाज से इंद्रदेव राम ने भी अपने विचार रखे. पहाड़पुर निवासी किशोरी दास ने बाबा साहेब की जीवनी पर गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया. महासम्मेलन का समापन संविधान की रक्षा और दलित एकता के संकल्प के साथ हुआ. इस अवसर पर मिथिलेश कुमार, राम रतन अवध्या, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शारदा देवी, गिरिडीह जिलाध्यक्ष अजीत रजक, चतरा जिला अध्यक्ष आदित्य बैठा, चतरा जिला अध्यक्ष कृष्णा रजक, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष पवन रजक, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष अमर रजक, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष दीपक राम, नगर जयनगर प्रखंड अध्यक्ष जनकदेव राम, अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, कोडरमा प्रखंड प्रखंड सचिव दिनेश रजक, महेश रजक, अर्जुन राम, एमचंद्रा, कैलाश प्रसाद, सतीश रजक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola