महिलाओं का विरोध देख बैरंग लौटी टीम
Published by : PRAVEEN Updated At : 24 Mar 2025 10:06 PM
थाना क्षेत्र के गुमो खरीटाड़ वार्ड नंबर 21 स्थित सरकारी जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को एक बार फिर विरोध जताया़
झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के गुमो खरीटाड़ वार्ड नंबर 21 स्थित सरकारी जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को एक बार फिर विरोध जताया़ ग्रामीण खासकर महिलाओं के विरोध को देख पुलिस प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पड़ा़ जानकारी के अनुसार खरीटांड़ में सरकारी जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है़ इसको लेकर पूर्व में भी जमीन चिन्हितकरण की प्रक्रिया शुरू की गयी थी़ उस समय भी ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था़ इसके बाद से यह मामला शांत था, पर सोमवार को सीओ हलधर प्रसाद सेठी व दंडाधिकारी की मौजूदगी में एक बार फिर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ टीम गांव पहुंची़ टीम ने जमीन चिन्हितकरण की प्रक्रिया जैसे ही शुरू की महिलाएं विरोध में उतर आयी. उनका कहना था कि छोटे से गांव में यही एक खाली जमीन है, जिसका उपयोग पास में संचालित सरकारी स्कूल के बच्चे व ग्रामीण युवक खेलकूद के लिए करते हैं. अगर यहां प्लांट का निर्माण हुआ तो खेलकूद तक के लिए जगह नहीं बचेगी़ महिलाओं के विरोध को शांत कर जमीन मापी का प्रयास किया गया़ इसके लिए महिला पुलिस बल को बुलाया गया था, पर भारी विरोध को देख पुलिस प्रशासन की टीम को बाद में बैरंग लौटना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










