विहिप ने धूमधाम से रामोत्सव मनाया
Published by : PRAVEEN Updated At : 06 Apr 2025 8:48 PM
विश्व हिंदू परिषद नगर इकाई द्वारा कलाली रोड स्थित छोटा हनुमान मंदिर में रामोत्सव धूमधाम से मनाया गया.
झुमरीतिलैया. विश्व हिंदू परिषद नगर इकाई द्वारा कलाली रोड स्थित छोटा हनुमान मंदिर में रामोत्सव धूमधाम से मनाया गया. मौके पर प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि हम सभी सनातनी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी को अपना अराध्य देव मानकर उनके आदर्शों को अपनाते हुए एक साथ चलना होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद एकघरा व संचालन नगर सह मंत्री लाल बहादुर चौधरी ने किया. इस अवसर पर गो रक्षा प्रमुख अजय कुमार वर्मा, जिला कार्याध्यक्ष ओम प्रकाश राय, नगर मातृशक्ति नगर संयोजिका प्रभा देवी, नगर विशेष संपर्क प्रमुख मनोज राणा, सुनैना देवी, अनिता देवी, पूनम सिंह, बबिता देवी, सरिता देवी, सुमन देवी, मीना देवी, केशरी देवी, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, पूजा गुप्ता, बेबी देवी, सुधा देवी, कविता कुमारी, मोनी कुमारी, कुसुम देवी, गीता देवी, बेबी देवी, मुन्नी देवी, निर्मला कुमारी, रुकमिनी देवी, फुलवा देवी आदि मौजूद थे.
महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा
सतगावां. प्रखंड के मरचोई गांव में रविवार को सात दिवसीय एकादशी उद्यापन श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान पुरोहितों व यजमान ने पंचांग पूजन, पोथी पूजन, यज्ञ मंडप पूजन व संकल्प लिया. आचार्य श्रवण पांडेय के नेतृत्व में कन्याओं व महिलाओं ने कलश-यात्रा निकाली. महिलाएं मरचोई, कटहरा, पुरनाडीह आदि गांव पहुंची और वापस यज्ञ स्थल आकर कलश स्थापित किया़ यज्ञ में कथावाचक के रूप में पूज्य श्री गौरव कृष्ण पाठक जी महाराज आये हैं. इस अवसर पर रामस्वरूप सिंह, उर्मिला देवी, संतोष सिंह, निरंजन सिंह, मंटू सिंह, योगेंद्र सिंह, विजय सिंह, अनुज सिंह, रंजीत सिंह, विपुल कुमार, संतोष कुमार, कन्हैया कुमार, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










