सेविका-सहिया के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सेविका-सहिया के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसका आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कोडरमा एवं सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के संयुक्त प्रयास से हो रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य सेविकाओं व सहियाओं को अधिक सक्रिय बनाना और समुदाय स्तर पर पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी सेवाओं को प्रभावी करना है. प्रशिक्षण में टीकाकरण, पोषण ट्रैकर, एमसीपी कार्ड, ग्रोथ मॉनिटरिंग चार्ट, ड्यूटी लिस्ट अद्यतन और समन्वय जैसे विषयों पर जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनर कुमारी माला दीप, ममता सिंह तितली, नितेश कुमार व आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया. प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कार्य की गुणवत्ता और सेवाओं की प्रभावशीलता बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola