CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

राहुल गांधी (बाएं) Photo: PTI
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से CJP मार्च को लेकर सवाल किया है. एक लेटर सोशल मीडिया पर शेयर करके पढ़ें कांग्रेस सांसद ने क्या पूछा.
राहुल गांधी ने अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शाह को पहले यह बताना चाहिए कि 20 जुलाई को CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को जवाब देना होगा.
राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही अपना अगला निशाना साफ कर दिया था. उन्होंने अब गृह मंत्री अमित शाह को घेरा है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में कई लोग घायल हुए. उन्होंने कहा कि किसी का हाथ टूटा, किसी का पैर और किसी की पसली टूट गई.
राहुल ने दावा किया कि पेलेट गन जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए. राहुल ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह की बताई. इससे पहले भी वह NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे थे.
अब विपक्ष का रुख गृह मंत्री अमित शाह की ओर
संसद का मानसून सत्र फिर शुरू होने के साथ ही सियासी टकराव बढ़ने के आसार हैं. धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटने और CJP आंदोलन खत्म होने के बाद भी कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है. 20 जुलाई से शुरू हुआ संसद सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. इसी दिन CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान संसद के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी. अब विपक्ष ने अपना रुख गृह मंत्री अमित शाह की ओर कर लिया है. आने वाले दिनों में संसद में सरकार और विपक्ष के बीच दो बड़े मुद्दों पर टकराव देखने को मिल सकता है.
राहुल ने सवाल किया कि दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल आखिरकार गृह मंत्रालय के अधीन हैं. ऐसे में क्या छात्रों पर पेलेट गन जैसे घातक हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति अमित शाह ने दी थी? अगर नहीं, तो इसकी मंजूरी किसने दी?
रविवार को राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर CJP मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि क्या प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन और अन्य बल प्रयोग की मंजूरी खुद गृह मंत्री ने दी थी? राहुल ने पत्र में 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि साहिल पेलेट गन लगने से गंभीर दर्द में है और उसकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










