बजट 2025-26 की 68 नई योजनाओं में केवल 8 पूरी, 14 महीने बाद भी 60 योजनाएं अधूरी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में घोषित 68 नई योजनाओं में से सिर्फ 8 ही पिछले 14 महीनों में पूरी हो पाई हैं. कृषि और पथ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की एक भी योजना अब तक पूरी नहीं हुई है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

आनंद मोहन की रिपोर्ट

रांचीः वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य सरकार ने 68 नयी योजनाओं की घोषणा की थी. जिनमें से पिछले 14 महीने में आठ ही पूरी हो सकी हैं. इसे लेकर सरकार के अलग-अलग विभागों ने एटीआर (एक्शन टेकेन रिपोर्ट) सौंपा है. वित्त विभाग को योजनाओं का पूरा ब्योरा देते हुए वर्तमान स्थिति की जानकारी दी है. अब राज्य सरकार इन योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी की समीक्षा करेगी. योजनाओं के पूरे होने में मौजूद गतिरोध को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

कृषि और पथ निर्माण विभाग की एक भी योजना पूरी नहीं हो सकी

कृषि और पथ निर्माण विभाग की एक भी योजना पूरी नहीं हो सकी पिछले वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग के लिए सबसे अधिक 12 योजनाओं की घोषणा की गई थी. विभागीय एटीआर के अनुसार इनमें महज दो योजनाएं पूरी हो पाई हैं, वहीं 10 अपूर्ण हैं.

कृषि विभाग के बजट में पांच नयी योजनाओं की घोषणा हुई थी, लेकिन इनमें एक भी पूरी नहीं हुई है. इसी तरह पथ निर्माण विभाग के लिए पांच नयी योजनाओं की घोषणा हुई थी, लेकिन कोई भी पूरी नहीं हुई. सरकार की घोषणएं समय पर पूरी नहीं होने के मामले को वित्त विभाग ने गंभीरता से लिया है. विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनायी गई है. यह कमेटी योजनाओं में होने वाली देरी की पड़ताल करेगी और क्रियान्वयन में तेजी के लिए सुझाव देगी. अगस्त में इस कमेटी की बैठक हो सकती है. इसमें सभी 60 योजनाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया जाएगा.

विभागों के लिए की गई घोषणा और प्रगति का ब्योरा

विभागकुल नई घोषणापूर्णप्रक्रियाधीन
कृषि505
भवन निर्माण110
पेयजल व स्वच्छता202
मंत्रिमंडल सचिवालय व निगरानी101
ऊर्जा101
खाद्य आपूर्ति100
वन एवं पर्यावरण101
स्वास्थ्य303
उच्च व तकनीकी शिक्षा505
गृह, कारा व आपदा404
उद्योग404
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)110
योजना व विकास202
पंचायती राज101
पथ निर्माण505
ग्रामीण विकास312
आरईओ431
स्कूली शिक्षा303
पर्यटन व कला-संस्कृति12210
नगर विकास व आवास404
जल संसाधन202
कल्याण विभाग202


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola