हादसे में दो बाइक सवार घायल
Published by : PRAVEEN Updated At : 02 Apr 2025 9:24 PM
थाना के समीप बुधवार शाम दो बाइक में टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गये.
कोडरमा बाजार. थाना के समीप बुधवार शाम दो बाइक में टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गये. घायलों में सिविल सर्जन कार्यालय के सहायक न्यू कालोनी निवासी 50 वर्षीय जीवन कुमार और रजौली नवादा निवासी 40 वर्षीय सचिन कुमार के नाम शामिल हैं. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
छत से गिरकर महिला घायल
कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ में छत से गिरकर 36 वर्षीय समा देवी (पति दामोदर साव) घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार महिला छत पर गेहूं सुखाने गयी थी. इसी दौरान असंतुलित होकर छत से गिर गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.इ-रिक्शा पलटने से महिला घायल
कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के पथलडीहा में इ-रिक्शा पलटने से बेहराडीह निवासी करमी देवी घायल हो गयी. बताया जाता है कि महिला इ-रिक्शा से पथलडीहा जा रही थी. इसी दौरान इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गयी. स्थानीय लोगों ने घायल महिला सदर अस्पताल भेजा.शॉर्टसर्किट लगी आग
डोमचांच. पावर सब स्टेशन डोमचांच में बुधवार दोपहर को शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गयी. दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया. पावर सब स्टेशन में मौजूद कर्मी दीपक कुमार ने बताया कि घटना में तीन लाख की संपत्ति जल गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










