इंसाफ की मांग को लेकर मशाल जुलूस, पुतला फूंका
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 8:54 PM
छात्र उदित राज की संदिग्ध मौत का मामला
: छात्र उदित राज की संदिग्ध मौत का मामला झुमरीतिलैया. निजी स्कूल के हॉस्टल में छात्र उदित राज की संदिग्ध मौत मामले में हत्या का आरोप लगाकर परिजन लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है. सोमवार को धरना का आठवां दिन रहा. शाम में आंदोलनकारियों ने शहर के महाराणा प्रताप चौक से झंडा चौक तक मशाल जुलूस निकाला और जिला प्रशासन का पुतला दहन किया. आंदोलन का नेतृत्व उदित राज न्याय मंच के संयोजक सह जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता रविशंकर यादव कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है. जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिले में अपराध लगातार बढ़ रहा है, जबकि पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने भी बढ़ते अपराध को पुलिस की नाकामी बताया. इससे पहले धरना स्थल पर डीएसपी अरविंद कुमार और तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार पहुंचे तथा परिजनों से धरना समाप्त करने की अपील की. अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. वार्ता विफल होने के बाद मशाल जुलूस निकाला गया. मौके पर महेंद्र यादव, राम प्रसाद यादव, सुरेश यादव, अजय बिष्ट, सुभाष यादव, रोहित यादव, अनु यादव, विजय यादव, दिलीप यादव, संतोष यादव, रंजन यादव, सुजीत, सुनील, दीपक, रंजीत, रोहित, बृजेश साव, सुनील यादव, गणेश, संजय, विक्रम, राहुल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










