कृषि, पशुपालन, मत्स्य व गव्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 9:02 PM

विज्ञापन

जिले में मडुआ की खेती को बढ़ावा दें: डीसी

विज्ञापन

जिले में मडुआ की खेती को बढ़ावा दें: डीसी कोडरमा बाजार . उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य और गव्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक के दौरान उपरोक्त विभागों द्वारा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गयी. डीसी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाएं बीज विनिमय योजना, झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना, खरीफ बीज वितरण, मृदा जांच, किसान समृद्धि योजना, किसान गोष्ठी, केसीसी आदि की समीक्षा कर कहा कि जिले में मडुआ की खेती को बढ़ावा दिया जाये. इसके साथ ही अरहर की खेती के विस्तार के साथ-साथ मखाना उत्पादन की संभावनाओं पर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया. पात्र किसानों को केसीसी की सुविधा उपलब्ध कराने, जेएसएलपीएस के माध्यम से मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने आदि का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ सभी योग्य लाभुकों को देने साथ ही शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा. गव्य और भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा कर योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने, सरकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने आदि का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी रवि जैन, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वांसी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनीता, जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय सिंह, भूमि संरक्षण पदाधिकारी हिमांशु कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola