बैठक में पूर्व सैनिकों के संगठन विस्तार पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बैठक में पूर्व सैनिकों के संगठन विस्तार पर चर्चा

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक

विज्ञापन

कोडरमा. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक झुमरीतिलैया स्थित पटेल भवन में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन के पुनर्गठन, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि बैठक की सूचना एक सप्ताह पूर्व संगठन के ग्रुप में दी गयी थी, इसके बाद भी कई सदस्य समय पर नहीं पहुंचे. बैठक में संगठन का जल्द पंजीकरण कराने तथा संस्था संचालन के लिए निर्धारित 100 रुपये मासिक अंशदान संबंधित प्रखंड के कोषाध्यक्ष के पास जमा करने का निर्णय लिया गया. कम उपस्थिति के कारण संगठन का पुनर्गठन स्थगित कर दिया गया. मौके पर पीके पाठक, समर बहादुर, उमाशंकर सिंह, सुरेंद्र यादव, बीएन सिंह, महेंद्र यादव, अरुण पंडित, वासुदेव गोप, सहदेव यादव, मुंशी साव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola