ePaper

झांकी में तिलैया बस्ती को पहला स्थान मिला

Updated at : 07 Apr 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
झांकी में तिलैया बस्ती को पहला स्थान मिला

श्रीरामनवमी के अवसर पर शहर के झंडा चौक पर देर रात तक रामनवमी झंडा महासमिति के तत्वावधान में कार्यक्रम चलता रहा़ देर रात तक झांकियों का मिलान हुआ, तो वहीं आधी आबादी के साथ युवाओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया़ श्रीरामनवमी के अवसर पर शहर के झंडा चौक पर देर रात तक रामनवमी झंडा महासमिति के तत्वावधान में कार्यक्रम चलता रहा़ देर रात तक झांकियों का मिलान हुआ, तो वहीं आधी आबादी के साथ युवाओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया़ युवाओं ने लाठी, तलवार, फरसा, भाला, बाना, गद्दा, नानचक आदि प्रतियोगिताओं में अपनी कला और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया़ हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज और जयकारे से माहौल जीवंत हो गया़ झांकी व शौर्य प्रदर्शन देखने के लिए भीड़ उमड़ी. विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को महासमिति द्वारा सम्मानित किया गया़ परिणाम के अनुसार लाठी एकल में तिलैया बस्ती की श्रुति कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया़ वहीं द्वितीय स्थान पर मोरियावां बी टीम के दीपक राणा तथा तृतीय स्थान पर तिलैया बस्ती के शिवम कुमार रहे़ लाठी समूह में प्रथम स्थान गौतम बुद्ध नगर तिलैया बस्ती के गुड्डू व विक्की कुमार की जोड़ी ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान बेलाटांड़ के बच्चू यादव और सूरज राणा को मिला. वहीं तृतीय स्थान चंदन एवं सूरज राणा की जोड़ी के नाम रहा़ तलवार एकल में प्रथम स्थान तिलैया बस्ती के बबलू राम, द्वितीय बेलाटांड़ के अप्पू कुमार और तृतीय स्थान मोरियावां ए टीम के राजू राणा ने प्राप्त किया़ तलवार समूह में मोरियावां ए टीम के सूरज व उनके समूह ने प्रथम, तिलैया बस्ती के दीपक व विकास ने द्वितीय और मोरियावां बी टीम के पंकज व मोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया़ फरसा एकल में प्रथम स्थान तिलैया बस्ती के प्रदीप चंद्रवंशी, द्वितीय मोरियावां ए टीम के राजू राणा और तृतीय मोरियावां बी टीम के भोला राणा को मिला़ भाला एकल में मोरियावां ए के राजेश राणा ने प्रथम स्थान पाया़ वहीं भाला समूह में मोरियावां ए टीम के कृष्ण राणा ग्रुप प्रथम, मोरियावां बी टीम के विक्की ग्रुप द्वितीय और मोरियावां बी टीम के मयंक ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे़ बाना एकल में मोरियावां बी टीम के शंकर राणा प्रथम, द्वितीय असनाबाद के रितिक विश्वकर्मा और तृतीय बेलाटांड़ के अप्पू कुमार रहे़ मुगदल में प्रथम बेलाटांड़ के अंकित यादव, द्वितीय तिलैया बस्ती के संतोष साव और तृतीय बेलाटांड़ के अमित यादव, गद्दा प्रतियोगिता में प्रथम गौतम बुद्ध नगर के कृष्ण चौधरी, द्वितीय तिलैया बस्ती के प्रमोद साव और तृतीय बेलाटांड़ के अंकु सिंह रहे़ इसके अलावा नान चक में मोरियावां बी टीम के छोटन ग्रुप प्रथम, बेलाटांड़ के रूपेश सिंह द्वितीय और मोरियावां ए टीम के दीपक यादव तृतीय स्थान पर रहे़ झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तिलैया बस्ती को मिला, जबकि द्वितीय स्थान बेलाटांड, तृतीय आसनाबाद, चतुर्थ असना इंदरवा और पंचम मोरियावां को मिला़ महासमिति की ओर से अनुशासन को लेकर भी अखाड़ा कमेटी को सम्मानित किया गया़ बेहतर अनुशासन का पुरस्कार बेलाटांड़ को दिया गया़ वहीं विशेष प्रस्तुति के लिए कश्वी वैभव व झांसी की रानी टीम की 100 लड़कियों को सम्मानित किया गया़ इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी व अन्य ने शिरकत की़ मंच संचालन महासमिति अध्यक्ष संतोष यादव ने किया़ मौके पर डॉ़ नरेश पंडित, मनोज सहाय पिंकू, रमेश सिंह, महावीर मोदी, रमेश हर्षधर, अनूप जोशी, छोटे सरकार आदि मौजूद थे़

अगले वर्ष सभी प्रखंडों में बेटियां दिखायेंगी पराक्रम

श्री रामनवमी के अवसर पर झंडा चौक पर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन कर आधी आबादी उत्सुक दिखीं. झांसी की रानी अखाड़ा समिति के बैनर तले बेटियों ने अपने शौर्य और पराक्रम का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई रोमांचित हो उठा़ झांसी की रानी अखाड़ा समिति की संस्थापक योगाचार्य सुषमा सुमन ने बताया कि वर्ष 2026 में कोडरमा जिले के सभी प्रखंडों में अखाड़ा समिति का गठन कर हजारों बेटियों को प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि हर बेटी आत्मरक्षा के लिए सशक्त बन सके़ रामनवमी कार्यक्रम की कार्यकारी अध्यक्ष पूनम वर्णवाल ने पूरी टीम को संगठित कर कार्यक्रम को सफल बनाया़ वहीं समिति के संरक्षक प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि समाज के भाई-बहनों और प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन सका़ महिला समिति के इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ जेपीएन वर्णवाल, गायत्री देवी, डॉ सागरमणी, पूर्व न्यायाधीश अर्जुन मोदी, सुभाष वर्णवाल, चंदन मोदी व वीरेंद्र मोदी का अहम योगदान रहा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola