एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी

थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस सुस्त और अपराधी चुस्त वाली स्थिति है. रोज कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं हो रही हैं,
जयनगर. थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस सुस्त और अपराधी चुस्त वाली स्थिति है. रोज कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं हो रही हैं, मगर पुलिस की कार्रवाई शून्य है, दो माह में अंदर पुलिस ने एक भी चोर को गिरफ्तार नहीं किया. किसी मामले का भी अभी तक उद्भेदन नहीं हुआ है. एक मात्र रेकी करने वाले अपराधी को यदुडीह से गिरफ्तार कर जेल भेजकर पुलिस ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है. पुलिस को चुनौती देते हुए मंगलवार की रात चोरों ने मेसौंघा गांव में बंद पड़े अरविंद यादव के घर से हजारों रुपये का सामान चुरा लिया. वहीं आल्हो गांव में हुई चोरी को लेकर भुक्तभोगी बैजनाथ यादव, रघुनाथ यादव व जगरनाथ यादव ने थाना में आवेदन दिया है. जगरनाथ यादव के घर से 58 हजार नकद, एक जोड़ी सोने का कर्मफूल, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की चेन, एक जोड़ा हाथ की पाहुंची, दस पीस साड़ी, कांसा का बर्तन, बैजनाथ यादव के घर से एक चांदी की चेन, चार बिछिया, बच्चे का चांदी का जेवर तथा रघुनाथ यादव के घर से 29 हजार रुपये नगद, दो चांदी की चेन, एक जोड़ी पायल, बिछिया तथा घर में रखा मडुआ भी चुरा लिया. हालांकि मेसौंधा निवासी अरविंद यादव के सपरिवार बाहर रहने के कारण गांव के ही ब्योरा नहीं मिल पाया है. एसआई प्रतीत टोपनो ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस दौरान उन्हें सड़क पर फेंकी गयी एक अटैची मिली. इधर, घटना के संबंध में जानकारी लेने को लेकर थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह से दूरभाष पर बात करने का प्रयास किया गया मगर बात नहीं हो पायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




